Hindi News

कब आएगा IIM CAT 2025 एडमिट कार्ड? नई तारीख घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

Published:
आईआईएम कैट ने एग्जाम स्लॉट और एडमिट कार्ड की नई तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित होने वाली है। आइए जानें कैसे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं?
कब आएगा IIM CAT 2025 एडमिट कार्ड? नई तारीख घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कोझीकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (IIM CAT 2025) के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को एग्जाम स्लॉट जारी कर दिया है। एग्जाम डेट और टेस्ट सेंटर सिटी को चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। अब प्रवेश पत्र 12 नवंबर को उपलब्ध होंगे, जो पहले 5 नवंबर को जारी होने वाले थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://iimcat.ac.inपर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख, पीडब्ल्यूडी स्टेटस, परीक्षा केंद्र की जानकारी, एग्जाम सेशन और समय की जानकारी उपलब्ध होगी। इसकी हार्ड कॉपी के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना पड़ेगा। प्रवेश पत्र से संबंधित समस्या के लिए उम्मीदवार 1-800-210-0175 पर संपर्क कर सकते हैं या cathelpdesk@iimcat.co.in भेज सकते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • जरूरी जानकारी जैसे कि यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। सारी जानकारी सत्यापित करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें। हार्ड कॉपी के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री  नहीं मिलेगी।

170 शहरों में होगी परीक्षा

आईआईएम कैट परीक्षा 30 नवंबर को देशभर के 170 शहरों में परीक्षा आयोजित होने वाली है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पांच शहरों को चुनने की सुविधा दी गई थी, जिसके आधार पर ही परीक्षा केंद्र आवंटित  किए जाएंगे। एग्जाम में तीन स्लॉट शामिल होंगे- सुबह, दोपहर और शाम। प्रत्येक उम्मीदवार एक ही स्लॉट में शामिल हो सकता है। रिजल्ट की घोषणा जनवरी महीने के पहले सप्ताह में होगी।

परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होंगे। सेक्शन-1 में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन, सेक्शन-2 में डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग और सेक्शन-3 में क्वांटिटी एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। एमसीक्यू के लिए प्रत्येक सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। एमसीक्यू के अलावा अन्य प्रश्नों के लिए सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews