JEE Advanced 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जून में इस दिन होगी परीक्षा

JEE Advanced 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जून में इस दिन होगी परीक्षा

JEE Advanced 2023 Admit Card Out: आईआईटी जेईई एडवांस्ड के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। इस साल भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, गुवाहाटी (Indian Institute Of Technology, Guwahati) द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आईआईटी जेईई एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड अनिवार्य

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। बिना हॉल टिकट के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसपर दी गई गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लें। प्रवेश पत्र में नाम, रोल नंबर, कैंडीडेट की फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, पता, परीक्षा केंद्र का नाम और पता मौजूद उपलब्ध रहेगा। हॉल टिकट के साथ-साथ आइडी प्रूफ ले जाना भी अनिवार्य होगा।

इस दिन होगी परीक्षा

4 जून को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी। पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे का होगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “JEE Advanced Admit Card 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड नजर आएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एग्जाम हॉल में ले जाने के लिए प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews