जेईई एडवांस 2024 के एप्लीकेशन फीस में वृद्धि, इंटर के ये छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा, सूचना बुलेटिन जारी, पढ़ें पूरी खबर

jee advanced 2024

JEE Advanced 2024: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस का इन्फॉर्मेशन बुकलेट जारी कर दिया है। इस बार 322 शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। वहीं ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन 26 मई 2024 को होगा।

आवेदन शुल्क 300 रुपये बढ़ा

जेईई एडवांस इन्फॉर्मेशन बुकलेट में एप्लीकेशन फीस, योग्यता, पंजीकरण, प्रश्न पत्र, एडमिट कार्ड, परीक्षा का मोड, केंद्र इत्यादि की जानकारी दी गई है। सूचना बुलेटिन के अनुसार इस बार एप्लीकेशन फीस में वृद्धि की गई है। सामान्य और ओबीसी को 3200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो पिछले वर्ष से 300 रुपये अधिक है।। वहीं एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और महिलाओं को अब 1450 रुपये के स्थान पर 1600 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।

योग्यता पर अपडेट

योग्यता की बात करें तो वर्ष 2022 में इंटर पास/12वीं पास उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है। बुकलेट के मुताबिक 1 अक्टूबर 1999 या इसके बाद की तारीख पर जन्मे उम्मीदवार की जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूदी कैटेगरी के कैंडीडेट्स को 5 वर्षों की छूट मिलेगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) के छात्र ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में सिर्फ 2 बार परीक्षा दे सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए सूचना बुलेटिन देखने की सलाह दी जाती है। (Information Brochure PDF)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

26 मई को सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होगी। पहले पेपर का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर 17 से 26 मई तक उपलब्ध होंगे। रिस्पॉन्स 31 मई को जारी होगी। छात्र आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। फाइनल आन्सर-की 9 जून को जारी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews