JEE Advanced 2024: छात्रों के लिए काम की खबर, जेईई एडवांस्ड के लिए प्रैक्टिस पेपर्स जारी, जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें अपडेट

jee advanced 2024

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड के लिए आईआईटी मद्रास ने प्रैक्टिस पेपर्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए प्रैक्टिस पेपर्स जरिए किए हैं। इनका लाभ उठाकर अभ्यर्थी अच्छे से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

छात्रों को होगा फायदा

ये प्रैक्टिस पेपर्स आगामी जेईई एडवांस्ड परीक्षा के पैटर्न की जानकारी देते हैं। इनकी मदद से परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न का पता लगाया जा सकता है। टाइम मैनेजमेंट और कमजोर क्षेत्र को भी सुधारने में ये छात्रों की मदद करेंगे।

कब होगी परीक्ष?

बता दें कि इस साल इंडियन इंस्टिट्यूट को टेक्नोलॉजी मद्रास आईआईटी जेईई एडवांस्ड आयोजन कर रहा है। 26 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम होंगे। परीक्षा 3 घंटों के लिए होगी। इसके स्कोर के आधार पर देशभर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में उम्मीदवारों का दाखिला होगा।

27 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

हाल ही में जेईई एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन के तारीखों में बदलाव किया है। 27 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। जेईई मेंस 2024 में 2,50,000 के भीतर रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 मई है।

ऐसे उठायें प्रैक्टिस पेपर्स का लाभ

  • सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • Practice Tests के लिंक को ढूँढे। पेपर 1 या पेपर 2 पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
  • एक और नया पेज खुलेगा। डिफ़ॉल्ट लैंग्वेज को चुने और मॉक टेस्ट शुरू करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews