Hindi News

उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, JEE Advanced प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, उत्तर कुंजी जल्द, जानें डिटेल

Published:
उत्तर कुंजी के पहले जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र आईआईटी कानपुर ने जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम को चेक कर सकते हैं। आइए जानें इसे कैसे चेक करें?
उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, JEE Advanced प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, उत्तर कुंजी जल्द, जानें डिटेल

आईआईटी कानपुर ने 19 मई को जेईई एडवांस्ड के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों माध्यमों के क्वेश्चन पेपर उपलब्ध हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से कैंडीडेट्स एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझ पाएंगे और उत्तर कुंजी के जरिए संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे।

जेई एडवांस्ड प्रश्न पत्र में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषयों के लिए अलग-अलग सेक्शन शामिल हैं। प्रत्येक विषय से 16 प्रश्न पूछे गए हैं। अंकों के आधार पर प्रत्येक विषय के प्रश्नों को 4 सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन-ए में 4 प्रश्न दिए गए हैं। इसमें 4 में से सिर्फ एक ऑप्शन सही होगा। सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।

सेक्शन-बी में 3 प्रश्न शामिल हैं, एक या इससे अधिक ऑप्शन सही हो सकते हैं। इसमें गलत उत्तर पर 2 अंक की कटौती होगी। सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। पर्शियल मार्किंग भी शामिल है। वहीं सेक्शन-सी में 6 न्यूमेरिकल वैल्यू प्रश्न शामिल हैं, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। वहीं सेक्शन-डी में 3 प्रश्न होंगे, सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रश्न प्रश्न (JEE Advanced 2025) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई एडवांस्ड 2025 प्रश्न पत्र का लिंक दिखेगा।
  • पेपर-1/पेपर-2 और इंग्लिश या हिंदी प्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर क्वेश्चन पेपर का पीडीएफ़ पेज खुलेगा। प्रश्नों को चेक करें। मार्किंग स्कीम को समझें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

प्रोविजनल आन्सर-की में बस 5 दिन बाकी 

जेईई एडवांस्ड की अनंतिम उत्तर कुंजी 26 मई को जारी होगी। 27 मई तक शाम 5 बजे तक फ़ीडबैक या आपत्ति जमा कर पाएंगे। चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। 2 जून को फाइनल आन्सर-की और परिणाम घोषित हो सकते हैं। इसके बाद काउन्सलिंग प्रोसेस शुरू होगा। स्कोर के आधार पर कॉलेज और कोर्स मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews