JEE Main 2022 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की तारीख बदली, जानें नया शेड्यूल

MP News, MP college

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। NTA JEE Main Date Change 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 सेशन-1 एग्जाम की तारीखों में बड़़ा बदलाव किया है। अब जेईई मेन 2022 सेशन-1 की परीक्षा अप्रैल के आखरी सप्ताह में आयोजित होगी और मई तक चलेगी। इस संबंध में एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेश जारी कर दिया है।  छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. उमा का शिवराज को पत्र- मेरा पत्थर प्रदेश की महिलाओं-बच्चियों के सम्मान के लिए

एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेश के अनुसार, जेईई मेन 2022 सेशन-1 एग्जाम पहले 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होने वाली थी, लेकिन अब 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 1, 4 मई 2022 को आयोजित होंगी। कई बोर्ड एग्‍जाम की डेट्स के साथ परीक्षा की डेट क्लैश हो रही थी, जिसके चलते छात्रों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए एग्‍जाम डेट्स में बदलाव किया गया है।  छात्र जारी नोटिस में परीक्षा की रिवाइज्‍ड डेट्स भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP College: अतिथि विद्वानों की वेतन बढ़ाने की मांग, मंत्रियों को आवेदन, शिक्षा मंत्री को पत्र

बता दें कि JEE MAIN में दो पेपर होंगे। जेईई मेन का पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी व अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) व केंद्रीय विवि तथा राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित, मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम बीई व बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 देश भर के आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग संस्थानों में बीआर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews