Hindi News

जारी हुई JEE Main एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, एडमिट कार्ड जल्द

Published:
22 जनवरी से जेईई मेंस परीक्षा होगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा। आइए जानें आप कैसे शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं?
जारी हुई JEE Main एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, एडमिट कार्ड जल्द

JEE Main 2025: जिन भी उम्मीदवारों ने ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई मेंस) सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी  है उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि यह जेईई मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप (JEE Main Exam City Slip) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और पिन दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी।
  • इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड? (JEE Main Session-1 Admit Card)

जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा पेपर-1 का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्टों में होने वाला है। एनटीए ने परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। 30 जनवरी को पेपर-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन या चार दिन पहले जारी होंगे। हालांकि अब तक एजेंसी द्वारा प्रवेश पत्र को लेकर कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशि वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

परेशानी होने पर क्या करें?

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को लेकर एनटीए ने हेल्प डेस्क भी गठित किया है। यदि उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी होती है तो, वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews