Hindi News

SSC JE Paper 2 Exam : एसएससी जेई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न अन्य डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
SSC JE Engineer Tier-II 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियरिंग की (सिविल मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) टियर II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
SSC JE Paper 2 Exam : एसएससी जेई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न अन्य डिटेल्स

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी होगी।

इसके लिए सिटी स्लिप 28 मार्च 2026 को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं। जेई टियर 2 की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे और आवश्यकक दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

SSC JE: पेपर-1 में चयनित हुए 15,607 उम्मीदवार

एसएससी जूनियर इंजीनियर 2025 की पेपर-1 का आयोजन 13 से 6 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 15,607 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। अब इन उम्मीदवारों को पेपर-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 6 के अनुसार ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह दिया जा सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें SSC JE Tier-II Admit Card

  • स्टेप 1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. “SSC JE Tier-II Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • स्टेप 6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा में उम्मीदवारों से इंजीनियरिंग विषय से 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ होगी और इसमें आपके संबंधित इंजीनियरिंग विषय (सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी।
  • परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
  • परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

​एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए आपके पास ​एडमिट कार्ड, ​फोटो आईडी प्रूफ (मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और पासपोर्ट फोटो जरूरी है। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैलकुलेटर (जब तक निर्देश न हो), मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के नोट्स परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews