जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा हर साल बच्चों के एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल कक्षा 6 के लिए आयोजित किए गए सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। आपका घर आ रही है कि इसे जल्दी जारी किया जा सकता है।
जिन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपर 1 का रिजल्ट मार्च में और पेपर 2 का रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा। समिति ने सभी छात्रों और अभिभावकों को यह सूचित किया है कि वह अपने लॉगिन क्रेडेंशियल संभाल कर रखें ताकि रिजल्ट डाउनलोड कर सकें।
कहां देख सकते हैं रिजल्ट
नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 का रिजल्ट NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्दी जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए अभिभावक navoday.gov.in या फिर सीबीएसई cbseitms.nic.in पर जा सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको JNVST class 6 result 2026 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यह जानकारी डालते ही रिजल्ट आपके सामने ओपन हो जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का पहला पेपर समिति की ओर से 13 दिसंबर 2025 को आयोजित कराया गया था। वहीं अब दूसरे पेपर का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया जाने वाला है।






