CAT 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, यहां जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

क्या आप भी किसी वजह से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं। यदि ऐसा है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अब आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बड़ा दिया गया है।
CAT 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, यहां जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को अब और आगे बढ़ा दिया है। दरअसल अब इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर 2024 तक इस प्रमुख परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर रखी गई थी, लेकिन अब उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या और तकनीकी समस्याओं को देखते हुए इसे और आगे बढ़ाया गया है।

दरअसल इस महत्वपूर्ण निर्णय से उन सभी उम्मीदवारों को राहत मिली है जो अभी तक किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे, या जिनके लिए समय पर आवेदन करना मुश्किल था। वहीं अब वे सभी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

CAT 2024 में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता

बता दें कि CAT 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (बैचलर्स) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और शारीरिक रूप से अक्षम (पीएच) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंकों की सीमा 45% निर्धारित की गई है।

जानिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

दरअसल CAT 2024 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सबमिट करने होंगे। जिनमें पासपोर्ट साइज की हाल की रंगीन फोटो (जो 6 महीने से पुरानी न हो और सफेद बैकग्राउंड के साथ हो), इसके साथ ही हस्ताक्षर की डिजिटल प्रति, एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, बेचलर की डिग्री का प्रमाण पत्र और यदि आवश्यक हो तो आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र शामिल हैं।

इसके साथ ही जानकारी दे दें कि इच्छुक उम्मीदवारों को iim की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करना होगा और वहां सभी आवश्यक जानकारी सही सही भरनी होगी। ध्यान रहे कि आवेदन भरते समय यह कोई भी गलत जानकारी फॉर्म को निरस्त कर सकती है।

यहां जानिए कितना लगेगा शुल्क

दरअसल इस साल CAT 2024 के लिए आवेदन शुल्क में थोड़ी बढ़त की गई है। जानकारी के अनुसार सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अब 2500 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह 2400 रुपये था। वहीं, आरक्षित श्रेणी (एससी, एसटी) और पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 1200 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन अमान्य हो जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews