MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बढ़ाई गई तारीख, मेरिट लिस्ट जारी, प्रैक्टिकल परीक्षा-एडमिट कार्ड पर जानें नई अपडेट

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Exam 2023 : 10वीं 12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल 10वीं बोर्ड के लिए परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए वार्षिक परीक्षा 2023 से पहले मेरिट लिस्ट 2022 जारी कर दी गई है। वैसे छात्र जिन्हें मेरिट लिस्ट और अंक गणना और शीर्ष स्थान प्राप्त करना हो, वह मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।

परीक्षा फॉर्म भरने और नामांकन में संशोधन के अंतिम तिथि में वृद्धि 

इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने और नामांकन में संशोधन के अंतिम तिथि को भी बढ़ाया गया है। 9वी और 11वीं के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इसे बढ़ाकर 31 जनवरी किया गया है।

10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख की भी घोषणा

इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। दरअसल 1 मार्च से 30 मार्च तक मुख्य परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। ऐसे में नियमित छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र अन्य जानकारी के लिए छात्रों को अपने स्कूल में जानकारी लेनी होगी।वहीं निजी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा उनके परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी।

डीएलएड परीक्षा के लिए संबद्धता शुल्क वृद्धि

इससे पूर्व एमपी बोर्ड द्वारा डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संबद्धता प्राप्त संस्थानों की नई संबद्धता और नवीनीकरण सहित अतिरिक्त इंटेक के लिए शुल्क में वृद्धि की गई है। 20 दिसंबर को इसके लिए बैठक में फैसला लिया गया था, वही जारी आदेश के तहत डीएलएड परीक्षा में पहली बार संबद्धता शुल्क एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख किया गया है। वहीं प्रत्येक 50 छात्रों के अतिरिक्त इंटेक हेतु यह स्थिति जारी रहेगी।

इसके साथ ही डीएलएड परीक्षा के लिए संबद्धता वृद्धि के साथ शुल्क ₹22500 प्रति वर्ष 50 छात्र के हिसाब से किया गया है। पहले यह ₹15000 था जबकि 100 छात्रों के लिए 30 से 45 हजार रुपए निर्धारित किया गया है।

वही बोर्ड के आदेश के अनुसार 2023 24 के लिए नवीन संबद्धता, संबद्धता नवीनीकरण सहित अतिरिक्त संख्या बढ़ाने के लिए बढ़ी हुई शुल्क के साथ आवेदन किया जाएगा। जमा की गई राशि मंडल के खाते में जमा होना सुनिश्चित करते हुए शुल्क सहित आवेदन की प्रति 10 मार्च तक मंडल कार्यालय में उपस्थित करना अनिवार्य होगा।

Merit List 2022

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”420152″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”420153″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”420155″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”420156″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews