मध्यप्रदेश स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) मॉप अप राउंड को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 3 अक्टूबर को DME ने मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसमें स्टेट रैंक, नीट यूजी रैंक, रोल नंबर, जेंडर, एमपी डामिसाइल, नीट स्कोर, पर्सेंटाइल, कैटेगरी और अन्य जानकारी की गई है। जिन कैंडीडेट्स का नाम लिस्ट में शामिल है, वे चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

इसके अलावा दूसरे राउंड में अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनने और न चुनने वालों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। मॉप उप राउंड के लिए सीट मैट्रिकस भी जारी चुकी है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए प्रदेश में स्थित सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों की संख्या बताई है। बता डें कि यह एमपी नीट यूजी काउंसलिंग का अंतिम चरण है।

ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब DME यूजी काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ “State Merit List” के सेक्शन में जाएं।
  4. अब मॉप अप राउंड मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  5. इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. इसकी मदद से चॉइस फिलिंग प्रोसेस पूरा करें।

मॉप अप राउंड में कितनी है सीट वैकेंसी?

मध्यप्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के अंतिम चरण में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए कुल 1,132 सीटस खाली हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 440 और प्राइवेट कॉलेजों में 692 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। लिस्ट में प्रदेश के 20 सरकारी एमबीबीएस कॉलेज, 1 सरकारी बीडीएस कॉलेज, 14 प्राइवेट एमबीबीएस कॉलेज और 14 प्राइवेट बीडीएस कॉलेज शामिल हैं।

4 अक्टूबर से चॉइस फिलिंग प्रोसेस शुरू 

21 सितंबर 2026 को जारी एमपी स्टेट कंबाइंड यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक मॉप अप राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम 10 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों को आवंटित किए गए कॉलेज और कोर्स की जानकारी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन के लिए आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में उपस्थित होना होगा।