एमपी नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) मॉप-अप राउंड के लिए डीएमई ने सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिन उम्मीदवारों को राउंड-1, राउंड-2 और मॉप-अप राउंड के लिए सीट आवंटित किया गया उनका रोल नंबर, कॉमन रैंक, नीट यूजी रैंक, एमपी स्टेट रैंक, आवंटित कॉलेज का नाम, कोर्स इत्यादि जानकारी दी गई है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह एमपी नीट यूजी काउंसलिंग का अंतिम चरण है। डीएमई ने इस चरण में अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। बता दें मॉप राउंड-1 के रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक जारी थे। 3 अक्टूबर तक मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। 4 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया जारी थी।
ये भी पढ़ें
ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एमपी अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नीट यूजी मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
- आवंटित कॉलेज, कोर्स, रैंक और अन्य जानकारी को अच्छे से चेक करें।
- सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड और सेव कर लें।
14 अक्टूबर तक कॉलेज रिपोर्टिंग का मौका
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक एमपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड के लिए कॉलेज रिपोर्टिंग की निर्धारित तारीख 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर है। इस दौरान उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेजों और सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होना होगा।
इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
कॉलेज उम्मीदवारों की पहचान, योग्यता, एजुकेशनल बैकग्राउंड, पात्रता इत्यादि को सत्यापित करते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को ऑरिजिनल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। इसीलिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार करके कॉलेज में रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। इस सूची में नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड, सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा दसवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, कक्षा 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, वैलिड फोटो आईडेंटिटी कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण जाति, EWS सर्टिफिकेट, हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रैशन सर्टिफिकेट शामिल हैं।
