MP PAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

MP PAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। एमपी पीईबी (MPPEB) की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MPPAT) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 31 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

बता दें कि एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

एमपी पीईबी द्वारा एमपीपैट परीक्षा के लिए आवेदन 31 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। गौरतलबा है कि प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे।

ऐसे करें आवेदन
>> उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
>> अब होम पेज पर MP PAT पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
>> सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
>> पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे। उनका प्रयोग करते हुए लॉग इन करें।
>> लॉग इन करने के बाद, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें। इसके बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
>> अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करें, इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews