NEET PG 2024: नीट पीजी का रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे करें चेक, देखें स्टेप्स

NBEMS ने नीट पीजी का परिणाम घोषित कर दिया है। कट ऑफ भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट कर सकते हैं।
neet ug 2024

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट (नीट पीजी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पात्रता मापदंड यानि कट ऑफ भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि 11 अगस्त को देशभर के 170 शहरों में 416 केंद्रों पर दो शिफ्टों में नीट पीजी परीक्षा का आयोजन हुआ हुआ था। एग्जाम में करीब 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर सत्र 2024-25 में एमडी, एमएस, DNB और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा। स्कोरकार्ड 30 अगस्त या उसके बाद जारी होंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (How To Check NEET PG Result?)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Public Notice’ के सेक्शन में नीट पीजी रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर नोटिस दिखेगा। इसे अच्छे से पढ़ें।
  • अब “View Result Of NEET PG 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड करके रख सकते हैं।

क्या है कट-ऑफ? (Cut Off)

आधिकारिक सूचना के मुताबिक विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ 50 पर्सेंटाइल है। जनरल पीडबल्यूबीडी कैंडीडेट्स का कट-ऑफ 45 पर्सेंटाइल है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी का कट-ऑफ 40 पर्सेंटाइल है।

जल्द शुरू होगी काउन्सलिंग (NEET PG Counselling)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews