नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling 2026) का शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने जारी कर दिया है। पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में चार चरण शामिल होंगे। राउंड-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। वहीं रजिस्ट्रेशन पोर्टल 21 अक्टूबर तक खुला रहेगा। 13 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू रहेगी। 21 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे से लेकर 22 अक्टूबर तक चॉइस लॉकिंग पोर्टल एक्टिव रहेगा।
पहले चरण के लिए सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 22 से लेकर 23 अक्टूबर तक होगी। सीट आवंटन परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। कॉलेज रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की तारीख 26 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर 2006 निर्धारित की गई है। संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन 3 नवंबर तक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पीजी मेडिकल काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद लॉगिन करें। आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
- शुल्क का भुगतान करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज और पाठ्यक्रम के प्रीफ्रेंस को चुनें। चॉइस लॉकिंग को पूरा करें।
- इसके बाद का कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।
नीट पीजी काउंसलिंग जरूरी तारीख जानें
नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए आवेदन 6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक जारी रहेंगे। 7 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 12 से लेकर 13 नवंबर तक होगी। वहीं परिणाम 14 नवंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 16 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
राउंड 3 के लिए आवेदन 26 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक जारी रहेंगे। सीट आवंटन परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 5 से लेकर 12 दिसंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड यानी अंतिम चरण के लिए आवेदन 16 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक जारी रहेंगे। 24 दिसंबर को घोषित होगा। 20 नवंबर से पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अकादेमिक सेशन की शुरुआत होगी।
