जो भी उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2026) में शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार एनटीए केवल तीन दिनों के भीतर ही प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। हालांकि अब तक ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव नहीं किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3 मई सिंगल शिफ्ट में पेन एवं पेपर मोड में किया गया था। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जारी थी। भारत के 551 और विदेशों में 14 शहरों में 5,432 केंद्रों पर पर परीक्षा आयोजित की गई थी। सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया था। सीसीटीवी निगरानी, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, रियल टाइम मॉनिटरिंग समेत कई उपाय अपनाए गए थे।
OMR शीट और ऑब्जेक्शन विंडो जल्द उपलब्ध होगा
पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उत्तर कुंजी के साथ ही ओएमआर शीट भी जारी कर देता था। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी उसी दिन एक्टिव किया जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। फिलहाल उत्तर कुंजी ही जारी की गई है। जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
एजेंसी ने कहा कि, “जवाबों को चुनौती देने को लेकर घबराने से पहले आप जान ले कि अभी आपत्ति नहीं उठा सकते। सबसे पहले आपकी स्कैन की हुई ओएमआर शीट अपलोड की जाएगी। इसके बाद ही चैलेंज विंडो एक्टिव किया जाएगा। तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।”
202605062073055515ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज नीट यूजी आंसर-की 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ नजर आएगा।
- टेक्स्ट बुक लिस्ट के हिसाब से प्रश्न संख्या और सही विकल्प को चेक करें।
- अब मार्किंग स्कीम के हिसाब से अपेक्षित अंकों की गणना करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड या सेव करके अपने पास रख सकते हैं।
NEET UG 2026 aspirants — the Provisional Answer Keys are OUT ✅
Before you panic about challenging answers — you CAN’T raise objections yet. NTA will first upload your scanned OMR sheets, then open the challenge window. Dates coming soon.
For now:…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 6, 2026






