Hindi News

RLDA Recruitment: साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा चयन, सैलरी 76,000 तक, 22 मई तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
RLDA Recruitment 2026 : रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में साइट इंजीनियर के पद पर भर्ती निकली है। सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक करने वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RLDA Recruitment: साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती,  बिना परीक्षा चयन,  सैलरी 76,000 तक, 22 मई तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। ​रेल मंत्रालय के अधीन आने वाले रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने देश भर में अपनी विभिन्न परियोजनाओं के लिए साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती पूरी तरह से अल्पकालिक अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ​ 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ​

​इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन (DV) की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अखिल भारतीय (Pan-India) स्तर पर आरएलडीए की विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स पर तैनात किया जाएगा।

RLDA Site Engineer Recruitment:

कुल पद: 40

पदों का विवरण

  • साइट इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग): 30 पद
  • साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग): 10 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई (B.E.) या बीटेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है। एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं। संबंधित क्षेत्र (भवन निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या MEP कार्य) में डिग्री पूरी करने के बाद कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 22 मई 2026 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC-NCL, PwD और भूतपूर्व सैनिकों) को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी: ​चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 76,000 रुपये का एकमुश्त (फिक्स्ड) वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार अन्य भत्ते और लाभ भी देय होंगे।

चयन प्रक्रिया: किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन ​मेरिट लिस्ट, ​इंटरव्यू और ​दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन (डाक) दोनों माध्यमों के संयोजन से पूरी होगी। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rlda.indianrailways.gov.in पर जाएं। ​
  • होमपेज पर करियर या ‘Contractual Recruitment’ सेक्शन में जाकर इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • ​आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और उसे नीले बॉल पेन से स्पष्ट अक्षरों में भरें। ​
  • अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की सेल्फ-अटेस्टेड (स्व-सत्यापित) प्रतियों को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करके एक सिंगल पीडीएफ (PDF) फाइल बनाएं और उसे आधिकारिक ईमेल आईडी site.engg.rlda@gmail.com पर भेजें। ​
  • आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को सभी दस्तावेजों के साथ आरएलडीए के निर्धारित पते पर डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें। (ध्यान रहे कि केवल ईमेल या केवल डाक से भेजे गए अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, दोनों माध्यमों से भेजना अनिवार्य है)।

RLDA Site Engineer Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews