गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं परिणाम (GSEB SSC Result 2026) की तारीख घोषित कर दी है। 6 मई सुबह 8:00 बजे स्टैंडर्ड दसवीं और संस्कृत फर्स्ट एग्जाम जिसका आयोजन फरवरी- मार्च में हुआ था, उसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए सीट नंबर की जरूरत पड़ेगी।
डिजिटल मार्कशीट प्रोविजनल होगी। इसका इस्तेमाल स्टूडेंट तब तक कर सकते हैं, जब तक स्कूल की तरफ से ऑरिजिनल सर्टिफिकेट न मिले। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। 9 ग्रेडिंग सिस्टम के तहत कम से कम ग्रेड “D” लाना होगा। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो वे पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जिसका आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी रिजल्ट 2026 या कक्षा 10 रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड में दिए गए सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा।
- विषय वार अंक चेक करें और मार्कशीट के पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास भी रख सकते हैं।
WhatsApp पर कैसे जानें रिजल्ट?
लाखों छात्रों द्वारा एक साथ लॉगिन करने के कारण वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और देरी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में अन्य विकल्पों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। छात्र व्हाट्सएप या एसएमएस सर्विस के जरिए अपना परिणाम (Gujarat Board Result 2026) जान सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना सीट नंबर दर्ज करके व्हाट्सएप नंबर “6357300971″ पर मैसेज भेजना होगा।
इन बातों का रखें ख्याल
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, सब्जेक्ट वाइज स्कोर, टोटल स्कोर, पास या फेल स्टेटस समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसलिए इसे डाउनलोड करते समत स्पेलिंग और अन्य गलतियों को चेक जरूर करें। परिणाम डाउनलोड करने में कोई देरी न हो, इसलिए छात्रों को पहले से एडमिट कार्ड तैयार रखने की सलाह दी जाती है। अच्छा नेटवर्क भी सुनिश्चित जरूर करें।






