दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (SECR Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 5 मई से लेकर 4 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति डीआरएम ऑफिस रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर वर्कशॉप रायपुर में होगी। फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या 1644 है। डीआरएम ऑफिस रायपुर डिवीजन में 1363 और वैगन रिपेयर वर्कशॉप रायपुर में 281 पद खाली हैं। टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर समेत विभिन्न ट्रेड अप्रेंटिस पदों नियुक्ति होगी। फीस को लेकर अधिसूचना में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और एक सर्विसमैन/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की जन्मतिथि 5 मई 2002 से लेकर 5 मई 2011 के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे कक्षा दसवीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। दोनों ही परीक्षाओं को सामान वैटेज मिलेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट समेत विभिन्न जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। कोई भी विशेष परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को इस स्टाइपेंड मिलता रहेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर “रजिस्टर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना प्रोफाइल क्रिएट करें।
- पर्सनल इनफॉरमेशन और अन्य जानकारी दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब SECR Apprentice Recruitment 2026 को सर्च करें।
- ट्रेड और लोकेशन को सेलेक्ट करके अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र को जमा करें।






