नीट यूजी पुनर्परीक्षा (NEET UG 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 21 जून को होने वाला है। फीस रिफंड वेरीफिकेशन नेशनल टेस्टिंग ने अनिवार्य किया है। इससे संबंधित एडवाइजरी अभ्यर्थियों को जारी की गई है। एनटीए ने स्पष्ट किया कि सभी उम्मीदवारों फीस फंड उसी खाते में मिलेगा, जिसकी जानकारी उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की है। इसलिए यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है रिफंड की जानकारी सही और अपडेटेड हो।
फीस रिफंड प्रक्रिया को तेज या वेरीफाई करने का दावा करने वाले धोखाधड़ी वाले कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह भी दी गई है। एनटीए ने कहा, “रिफंड रिफंड के लिए किसी प्रकार ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन या किसी पेमेंट की मांग नहीं की जाती।”
जिन उम्मीदवारों को बैंक के जानकारी अपडेट करने में दिक्कत आ रही है या जिन्होंने गलत जानकारी भरी है, उन्हें परीक्षा के बाद सही जानकारी भरने का एक और मौका दिया जाएगा। फीस रिफंड पोर्टल 22 जून तक एक्टिव रहने वाला है। इस दौरान उम्मीदवार बैंक अकाउंट डिटेल्स को जमा कर सकते हैं। साथ ही वेरिफिकेशन पोर्टल भी एक्टिव कर दिया गया है।
संदिग्ध दावों के लिए खास पोर्टल लॉन्च
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सदिग्ध दावों की शिकायत के समर्पित पोर्टल लॉन्च किया है। जिसकी जानकारी 15 जून को एक नोटिस के जरिए दी गई है। परीक्षा से जुड़े शिकायतों और बिना इजाजत वाले कंटेंट या धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की रिपोर्ट के लिए उम्मीदवार, माता-पिता, कोचिंग संस्थानों और आम लोगों की मदद के लिए इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। परीक्षाओं की ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
कैसी शिकायतें कर सकते हैं?
उम्मीदवार उन अधिकृत वेबसाइट सोशल मीडिया अकाउंट या मैसेजिंग चैनल जो नीट यूजी 2026 प्रश्नपत्र/उत्तर कुंजी तक पहुंच का दावा करते हैं, उनकी शिकायत कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति या समूह जो पैसे या बदले में परीक्षा सामग्री/ लिखे हुए प्रश्न पत्र/ गारंटीकृत परिणाम देने का दावा करते हैं या एनटीए अधिकारियों, परीक्षा अधिकारियों या सरकारी प्रतिनिधियों की नकल करने वाले लोग की शिकायत कर सकते हैं। कोई भी दूसरी गतिविधि या कंटेंट जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों और उनके परिवारों को गुमराह करना/धोखा देना या उनमें डर पैदा करना जैसी शिकायतें भी कर सकते हैं।
कैसे करें शिकायत?
- उम्मीदवार और अभिभावक किसी भी संदिग्ध घटना, प्लेटफार्म और चैनल की शिकायत https://innovateindia.mygov.in/ पर कर सकते हैं। तारीख और समय बता सकते हैं। जहां भी उपलब्ध हो स्क्रीनशॉट, लिंक या डॉक्यूमेंट जैसी सपोर्टिंग सबूत अपलोड कर सकते हैं।
- ऐसी जानकारी एनटीए की जानकारी वेबसाइट इसके अलावा ऐसी जानकारी एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nta.ac.in/ और https://neet.nta.nic.in/ पर भी शेयर की जा सकती है।
- एनटीए PIB के साथ मिलकर गुमराह करने वाली और धोखा देने वाली करने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगा। शियकतों को उम्मीदवार पीआईबी फैक्ट चेक व्हाट्सएप या हेल्पलाइन नंबर +91 879971159 या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।
NEET (UG) 2026 – Refund Update for Candidates
All candidates will receive their refund directly into the bank account/refund details updated by them on the official portal..
Candidates are advised to ensure their refund details on the portal are accurate and up to date to avoid… pic.twitter.com/9TRneHdBtF
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 15, 2026






