Hindi News

जून में अब इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, नई स्कीम भी लॉन्च, यहाँ चेक नए रेट

Published:
एक और पब्लिक सेक्टर बैंक ने जून में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई स्कीम शुरू की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। आइए जानें अब कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने जून में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले अधिकतम इंटरेस्ट रेट 6.45% था। ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं।

बैंक अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.25% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को बैंक 10 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.35% है।

बैंक ऑफर कर रहा दो एफडी स्कीम 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा दो स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। गोल्डन गोल्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत 12 जून से की गई है। इस योजना के अंतर्गत 555 दिन के एफडी पर 6.75% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.35% है। स्क्वेयर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम पर 444 दिन का निवेश करने पर 6.45% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.95% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.05% है।

एक साल के एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज?

बैंक 1 साल से लेकर 10 साल तक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। 10 साल से अधिक के टेन्योर पर 5.50% रिटर्न मिल रहा है। 1 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 6.75% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें

  •  दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
  • 211 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल- 6.25%
  • 1 साल से अधिक और 400 दिन तक- 6.25%
  • 400 दिन से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.30%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
  • 10 साल से अधिक- 5.50%
  • 444 दिन- 6.45%
  • 555 दिन- 6.75%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50%
  • सुपर सीनियर सिटीजंस- 0.60%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews