अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खुलने की
सकारात्मक खबरों के बाद भारतीय सराफा बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला। सोने के दाम 1.50 लाख (प्रति 10 ग्राम) और चांदी 2.50 लाख (प्रति किलो) के पार पहुंच गई है। 15 जून 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51,680 से 1,53,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
वहीं गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी भी 2,51,900 से 2,52,900 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,310 डॉलर प्रति औंस के पार दर्ज की गई हैं, जबकि स्पॉट सिल्वर 70.205 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता की खबरें से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 84 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड (WTI) 81 डॉलर के आसपास आ गया है। इस भू-राजनीतिक तनाव के खत्म होने से वैश्विक स्तर पर भी महंगाई की चिंताएं कम हुई हैं, जिसका फायदा भारतीय मुद्रा को मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 94.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की खबर से वैश्विक बाजार को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल सप्लाई चेन पूरी तरह बहाल हो जाएगी । कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि औद्योगिक मांग और मजबूत निवेश के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए सोने-चांदी के भावों में राज्यों के जीएसटी (GST) मेकिंग चार्ज और स्थानीय राज्य कर शामिल नहीं हैं, इसलिए राज्यवार खुदरा दुकान पर अंतिम रेट अलग हो सकते हैं। स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।






