MP Breaking News

NEET UG काउंसलिंग 2026 पर 3 बड़ी अपडेट, सीट मैट्रिक्स जारी, री-सेट रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू, जानें डिटेल 

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। आवेदन में सुधार का मौका भी दे रहा है। PwBD उम्मीदवारों के लिए भी महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है।
neet ug counselling 2026

नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया (NEET UG Counselling 2026) को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने अहम नोटिस जारी किया है। राउंड-1 के लिए री-सेट रजिस्ट्रेशन का विकल्प शुरू कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती कर दी है, वे “अनलॉक/रीसेट रजिस्ट्रेशन” को चुन सकते हैं। हालांकि यह सुविधा 12 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे तक तक उपलब्ध रहेगी।

नीट यूजी काउंसलिंग पहले चरण के लिए चॉइस फिलिंग तारीख में बदलाव किया गया है। उम्मीदवार 7 अगस्त से लेकर 13 अगस्त कॉलेज प्रीफरेंस दर्ज कर सकते हैं। 12 अगस्त शाम 4 बजे चॉइस लॉकिंग प्रोसेस शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2026 है। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 13 से 16 अगस्त तक जारी रहेगी। परिणाम 17 अगस्त को घोषित होंगे। कॉलेज में रिपोर्ट करने की तारीख 18 से 22 अगस्त तय की गई है।

राउंड-1 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी 

एमसीसी ने पहले चरण के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। देशभर के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 सीटों पर छात्रों को एडमिशन मिलेगा। इस सूची में AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालय इत्यादि शामिल हैं।

 PwBD उम्मीदवारों के लिए भी अपडेट 

एमसीसी ने PwBD उम्मीदवारों के लिए भी महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए गाइडलाइंस में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसे 27 जुलाई को जारी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में PwBD के लिए डिसेबलिटी असेस्मेंट की सुविधा  के लिए एक अपीलीय “विकलांगता मूल्यांकन निकाय” का गठन किया गया है। जो VMMC और सफदरगंज अस्पताल नई दिल्ली, ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप हॉस्पिटल मुंबई, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी, मद्रास मेडिकल कॉलेज चेन्नई और इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता शामिल हैं।

देशभर के कुल 65 प्राथमिक चिकित्सा मूल्यांकन बोर्डों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग मानदंडों के तहत 5% आरक्षण के दावे को समर्थन में उम्मीदवारों को डिसेबलिटी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
NEET UG काउंसलिंग 2026 पर 3 बड़ी अपडेट, सीट मैट्रिक्स जारी, री-सेट रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू, जानें डिटेल