MP Breaking News

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख तक, 26 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BOB recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/15) जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से डिजिटल बैंकिंग, फैसिलिटी मैनेजमेंट (सिविल व इलेक्ट्रिकल), इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, डेटा मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट व टैक्स प्लानिंग तथा सिक्योरिटी विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर और टेक्निकल मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार देश में कहीं भी की जा सकती है।

Bank of Baroda SO Recruitment Details

कुल पद: 206

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष (पद के अनुसार) रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

​शैक्षणिक योग्यता: सभी पदों की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव अलग-अलग हैं। किसी पद के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल डिग्री मांगी गई है तो कुछ पदों के लिए विशेष अनुभव भी जरूरी है।  संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech, MCA, MBA, CA/ICWA या प्रासंगिक डिग्री के साथ पद अनुसार निर्धारित कार्य अनुभव अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जरूर जांच लें।

​आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसमें नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • ​सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850
  • ​एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला अभ्यर्थी: ₹175

​चयन प्रक्रिया: ​प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और शॉर्टलिस्टिंग। ऑनलाइन लिखित परीक्षा (यदि बैंक द्वारा आयोजित की जाए)। ​साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन / पर्सनल इंटरव्यू। ​दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण

  • सबसे पहले सभी आवेदन पत्रों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  • जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट,ग्रुप डिस्कशन (GD)और
  • पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
  • अंतिम चयन से पहले दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।

वेतनमान

  • श्रेणी/पैमाना वेतनमान (लगभग)
  • JMG/S-I 48,480 से 85,920 तक
  • MMG/S-II 64,820 से 93,960 तक
  • MMG/S-III 85,920 से 1,05,280 तक
  • SMG/S-IV 1,02,300 से 1,20,940 तक

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अगस्त 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026
  • ​आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026

BOB Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख तक, 26 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स - MP Breaking News