MP Breaking News

CBSE की खास पहल, 15 अगस्त से कम्यूटेशनल थिंकिंग और AI पर ऑनलाइन सीरीज शुरू, अहम नोटिस जारी 

सीबीएसई ने कम्यूटेशनल थिंकिंग और AI को लेकर ऑनलाइन सीरीज शुरू की है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। कक्षा 6 से ऊपर के छात्र इसे ज्वाइन कर सकते हैं। 
CBSE CT and AI online series 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा तीन से लेकर आठवीं के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का करिकुलम फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है। जिसे सीबीएसई की अकादेमिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड ताकि। यह कदम छात्रों में समस्या समाधान पैटर्न पहचान की क्षमता और दैनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और उसके उपयोग की समझ को विकसित करना है।

सीबीएसई ने सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग आईटीआई गांधीनगर के साथ मिलकर 3030 एकलव्य ऑनलाइन सीरीज का ऐलान किया है। जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ऑनलाइन सीरीज में कंप्यूटेशनल थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और STEM की व्यवहारिक अवधारणा को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। प्रश्न आधारित गतिविधियां, आलोचनात्मक चिंतन और रचनात्मक समस्या समाधान कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियां भी शामिल की गई है।

कब जारी होगा एपिसोड?

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 8 शामिल होंगे। पहला एपिसोड 15 अगस्त को शाम 4:00 बजे उपलब्ध होगा। कक्षा से 6 या इससे ऊपर के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। बाकी एपिसोड हर रविवार शाम 4:00 बजे जारी किए जाएंगे। इस प्रोग्राम को अधिकारी यूट्यूब चैनल पर जाकर ज्वाइन किया जा सकता है। इसका ट्रेलर ट्रेलर एकलव्य आईआईटी गांधीनगर https://eklavya.iitgandhinagar.ac.in/ पर भी जारी किया गया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी एफिलेटेड स्कूलों के शिक्षकों के लिए स्कूल आधारित प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रति एपिसोड 3 सीपीडी प्रशिक्षण घंटे के समान माना जाएगा, यदि सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया हो और सीसीएल आईआईटी गांधी नगर की डेटाबेस में लाइव होगा। लाइव एपिसोड हिंदी में प्रकाशित होगा। लेकिन इसमें इंग्लिश सबटाइटल भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कितनी फीस लगेगी?

पंजीकरण मुफ्त होगा। लेकिन पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट के लिए 8 एपिसोड के लिए छात्रों और शिक्षकों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सर्टिफिकेट ऑफ कंबटेंसी पूरे 8 सेशन के लिए छात्रों को 200 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। हालांकि यह केवल उन्हें शिक्षकों को जारी किया जाएगा, जो नियमों का सही से पालन करेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CBSE की खास पहल, 15 अगस्त से कम्यूटेशनल थिंकिंग और AI पर ऑनलाइन सीरीज शुरू, अहम नोटिस जारी