Hindi News

NVS Admission 2025 : शुरू हुए एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जल्द करें अप्लाई

Written by:Amit Sengar
Published:
आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के लिए एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
NVS Admission 2025 : शुरू हुए एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जल्द करें अप्लाई

NVS Admission 2025 : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9 और 11 की लेटरल एंट्री 2025 में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। इसके साथ ही सत्र 2024-25 के लिए सूची पत्र भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स NVS Admission 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in के माध्यम से 30 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए स्टूडेंट 8वीं पास होना चाहिए और शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान किसी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वह‌ 9वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के लिए एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दिव्यांग छात्रों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 9 प्रवेश फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी पासपोर्ट फोटो, स्वयं हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक अंक-सूची, वैध फोटो आईडी अपलोड करना अनिवार्य है।

गौरतलब है कि इस प्रवेश परीक्षा में इंग्लिश, मानसिक क्षमता, मैथ्स और साइंस, सामाजिक विज्ञान से 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। नवोदय कक्षा 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट एप्लीकेशन पोर्टल के अलावा एनवीएस की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews