Hindi News

विदेश में पढ़ाई का मौका! ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दे रही 100% स्कॉलरशिप, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Published:
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। भारतीय स्टूडेंट्स के लिए यह मौका साबित हो सकता है। इसके तहत विदेश में बिना किसी फीस पढ़ाई का मौका मिलेगा। आइए जानें कौन और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं?
विदेश में पढ़ाई का मौका! ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दे रही 100% स्कॉलरशिप, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

AI Generated Image

लाखों स्टूडेंट विदेश जाकर पढ़ाई जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण कई लोगों का यह सपना पूरा नहीं पाता। आप भी ऐसे ही छात्रों में से एक हैं,  तो “रीच ऑक्सफोर्ड स्कॉलरशिप (Oxford Scholarship 2026)” के आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रवृति यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ऑफर करती है।  पहले इसे ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट स्कॉलरशिप के नाम से जाना जाता था। इस स्कॉलशिप के तहत कम-इनकम वाले देशों के छात्रों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान की जाती है।

भारत, भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, चीन, कोलंबिया समेत कई देशों  के छात्रों इस छात्रवृत के लिए पात्र हैं। मेडिसिन को छोड़कर अनेक प्रकार के पाठ अंडर ग्रेजुएट कोर्स ऑफर किए जाते हैं। जिसमें इतिहास, फाइन आर्ट्स, जियोग्राफी, केमिस्ट्री, इत्यादि शामिल हैं। इसकी अवधि 3-4 साल होती है, जो कोर्स पर निर्भर करती है। छात्रों को ट्यूशन फीस का भुगतान भी नहीं करना है। इस दौरान लिविंग कॉस्ट भी दिया जाता है। इसके अलावा एक साल में एक एयरफेयर सुविधा भी मिलती है।

नोट कर लें जरूरी तारीख

इस स्कॉलरशिप के तहत अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए यूसीएएस के जरिए 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यदि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कोई स्थान ऑफर किया जाता है, तो एंट्री के 14 जनवरी 2026 से 4 फरवरी के बीच करना अनिवार्य होगा। मार्च 2026 में सिलेक्शन प्रोसेस शुरू होगा। वहीं इसके परिणाम की घोषणा मई 2026 में की जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://ox.ac.uk को विजिट कर सकते हैं।

क्या है पात्रता?

स्कॉलरशिप का लाभ उठाने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता और नियमों की जानकारी होनी चाहिए। ओईसीडी डीएससी लिस्ट में शामिल देशों के स्टूडेंट से आवेदन कर सकते हैं। रिवॉर्ड के लिए आवेदकों में सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रबल भावना,  वित्तीय आवश्यकता और उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद आवेदकों को अपने देश वापस लौटने और देश के विकास के सहयोग का संकल्प भी लेना होगा।

ऑक्सफोर्ड स्कॉलरशिप 2026 से जुड़े जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें