रतलाम। सुशील खरे। जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है इसी वैश्विक महामारी से बचाओ की जंग में हर कोई आगे बढ़कर आर्थिक रूप से देश का सहयोग कर रहा है ऐसे में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के शास्त्रीय नगर के निवासी कैलाश प्रसाद सक्सेना (95 ) ने अपनी 1 माह की पेंशन 21 हजार रुपए का चेक रतलाम के कलेक्टर को सौंप दिया है। सक्सेना ने उक्त राशि जरूरतमंदों के भोजन के लिये जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान , एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रेणना लेकर दी । रतलाम निवासी कैलाश प्रसाद सक्सेना लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और 1982 में जबलपुर से सेवानिवृत्त हो चुके है।अब रतलाम के शास्त्री नगर में निवास करते है । सेवानिवृत्त सक्सेना ने अपने पुत्र शैलेन्द्र सक्सेना के माध्यम से सहयोग राशि का चेक जिलाधीश तक पहुँचाया है।
95 साल के बुज़ुर्ग का जज़्बा, कोरोना से लड़ने के लिये महीने भर की पेंशन दान की
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






