SSC MTS 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज से शुरू होंगे आवेदन, सितंबर में होगी परीक्षा, जानें अपडेट

ssc recruitment

SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग 14 जून यानि आज मल्टी टास्किंग स्टाफ (एसएससी एमटीएस हवलदार) के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। एसएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो जाएगी। एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2023 होगी। वहीं परीक्षा का आयोजन सितंबर 2023 में है।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अब तक एसएससी एमटीएस परीक्षा की तारीख घोषित नहीं है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जिसके बाद फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट का आयोजन होगा। स्कोर के आधार पर विभिन्न मंत्रालयों , विभागों और संवैधानिक निकायों में हवलदार, सफ़ाईवाला, ऑपरेटर, चपरासी, ड्राफ्टरी, जमदार, चौकीदार, माली और अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

बता दें कि पिछले साल एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10880 और हवलदार के लिए 529 वैकेंसी निकली थी। 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस बार दो आयु वर्गों में भर्ती निकाली जा सकती है, जिनका कट-ऑफ भी अलग-अलग होगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहें। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अधिसूचना

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर जाएं।
  • अब SSC MTS 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन अब अधिसूचना का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews