SSC 2023: कर्मचारी चयन आयोग आज जारी करेगा एसएससी सीजीएल की अधिसूचना, होगी बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

ssc cpo result 2023

SSC 2023: 3 अप्रैल यानि आज कर्मचारी चयन आयोग कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल 2023 (SSC CGL 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले 1 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने की खबरें सामने आई थी। स्नातक पास उम्मीदवार भी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल की तरह इस साल भी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हजारों पदों के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय और डिवीजन में ग्रुप बी और ग्रुप सी के हजारों पदों के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.nic पर जाएं।
  • जिन भी उम्मेदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें सबसे पहले पंजीकरण करना होगा।
  • उसके बाद जरूरी डिटेल्स दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • उसके बाद फॉर्म में पूछे गए डेटाइल्ड को सही-सही भरें।
  • अब स्कैन किये गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • उसके बाद फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए आवेदन पत्र का एक हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews