Hindi News

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें राजनीति विज्ञान विषय की तैयारी, आएंगे अच्छे अंक, इन 11 टिप्स को करें फॉलो 

Published:
कई छात्रों को पॉलिटिकल साइंस का विषय मुश्किल लगता है। इसमें 95 से अधिक स्कोर करना सपने की तरह लगता है। लेकिन यदि तरीके से तैयारी करके राजनीति विज्ञान में अच्छा अंक प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानें छात्र क्या करें और क्या नहीं?
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें राजनीति विज्ञान विषय की तैयारी, आएंगे अच्छे अंक, इन 11 टिप्स को करें फॉलो 

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा नजदीक है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं (Board Exam 2025) 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। कई स्टेट बोर्ड भी फरवरी में बोर्ड एग्जाम आयोजित कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता सता रही है। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए राजनीतिक विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय होता है। इसके अंल ओवरऑल परफॉर्मेंस को प्रभावित करते हैं।

कई ऐसे छात्र हैं जिन्हें राजनीति विषय से डर लगता है। इसकी तैयारी कैसे करें, उन्हें इस बात का पता ही नहीं होता। परीक्षा की तैयारी और पेपर लिखने की सही स्ट्रेटजी पता हो तो पॉलिटिकल साइंस में अच्छा स्कोर प्राप्त करना आसान हो जाता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके छात्र राजनीति विज्ञान बोर्ड परीक्षा में परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

ऐसे करें तैयारी

  • किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पर उसका पैटर्न और सिलेबस  की जानकारी होना जरूरी है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय में 80 अंक थ्योरी और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होता है।  एमसीक्यू, शॉर्ट आंसर और लॉन्ग आंसर प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है।
  • राजनीति विज्ञान की तैयारी करने के लिए एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों को पढ़ना बहुत जरूरी होता है।इसमें दिए गए उदाहरण और बैकसाइड प्रश्नों को सॉल्व जरूर करें।
  • पॉलिटिकल साइंस विषय में अच्छा स्कोर  प्राप्त करने के लिए नियमित तौर पर रिवीजन करना जरूरी होता है। परीक्षा में कुछ दिन बाकी हैं। खुद के नोट्स को रोजाना रिवाइक करते रहें। तारीख, घटना और कांसेप्ट का फ्लो चार्ट, माइन्ड मैप और टेबलेस तैयार करें। इसे आपको रिवीजन करने में आसानी होगी।
  • भारतीय राजनीति से जुड़े नेताओं और महत्वपूर्णव्यक्तियों के बारे में जरूर पढ़ें।
  • कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा राजनीतिक विज्ञान के लिए टॉपिक और चैप्टर के वैटेज को समझें। उसी हिसाब से तैयारी करें। महत्वपूर्ण टॉपिक पर ज्यादा फोकस दें।
  • राजनीति विज्ञान के लिए भी मैप वर्क बहुत जरूरी होता है। इसलिए इसकी प्रैक्टिस जरूर करें।
  • पिछले पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को पत्रों का अभ्यास जरूर करें। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। आप लगातार पूछे गए टॉपिक को पहचान पाएंगे। इस उत्तर लिखने में भी आसानी होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सीबीएसई बोर्ड के के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर को सॉल्व कर सकते हैं।

परीक्षा के दिन जरूर करें ये काम

  •  परीक्षा के दिन छात्र अपने सेहत का खास ख्याल रखें। पूरी नींद लें और डाइट अच्छी रखें। घबराने की जरूरत नहीं है। पेपर को आत्मविश्वास के साथ लिखें।
  • उत्तर लिखने से पहले 15 मिनट तक प्रश्न पत्र को पढ़ें। उन्हीं प्रश्नों का उत्तर पहले लिखें जो आपको अच्छे से आता है। आप आसान और हाई वैटेज वाले प्रश्नों से शुरुआत कर सकते हैं।
  • हैंडराइटिंग साफ-सुथरी होनी चाहिए। उत्तर लिखते समय मार्जिन और स्पेस का खास ख्याल रखें। महत्वपूर्ण पॉइंट और कीवर्ड को हाईलाइट भी कर सकते हैं।
  • परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इसलिए प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें। और उसी के भीतर प्रश्नों के उत्तर लिखें। रिवीजन के लिए 10 से 15 मिनट का समय जरूर निकालें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews