Hindi News

ये हैं दुनिया के 6 सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज, सैकड़ों साल पहले हुई थी स्थापना, आज भी फेमस, यहाँ देखें लिस्ट 

Published:
इंजीनियरिंग हमेशा से लोकप्रिय पाठ्यक्रम रहा है। कई ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जिनकी स्थापना सैकड़ों साल पहले हुई थी, लेकिन आज भी काफी प्रसिद्ध हैं। अनेक कोर्स ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही संस्थानों के बारे में यहाँ बताया गया है।
ये हैं दुनिया के 6 सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज, सैकड़ों साल पहले हुई थी स्थापना, आज भी फेमस, यहाँ देखें लिस्ट 

AI Generated Image

इंजीनियरिंग को बेहतरीन करियर ऑप्शन माना जाता है। लाखों छात्र इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन इस कोर्स का इतिहास काफी पुराना है। प्राचीन काल से ही विभिन्न प्रकार के  मशीनों और उपकरणों का विकास होता आ रहा है। भारत में थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग यानी आईआईटी रुड़की को सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज (Oldest Engineering Colleges) माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में कहां और कब सबसे पहले इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई थी।

दुनिया भर में कई ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज है जिनकी स्थापना सैकड़ो साल  पहले की गई थी। लेकिन आज भी ये काफी प्रसिद्ध है। अपने स्टूडेंट को विभिन्न प्रकार के कोर्स ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही संस्थाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानें दुनिया के टॉप-6 सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-कौन से हैं?

ये है दुनिया का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज

इस लिस्ट में पहले नंबर पर चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी है। इसे  दुनिया का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है। जिसकी स्थापना 1707 में सम्राट जोसेफ-1 द्वारा की गई थी।  चेक गणराज्य में स्थित है। शुरुआती दौर में कॉलेज में मैपिंग, ड्रेनेज, सर्वेइंग, कंस्ट्रक्शन मेकैनिज्म इत्यादि चीजों के बारे में पढ़ाया जाता था। लेकिन अब यहां सिविल, इलेक्ट्रिकल, न्यूक्लियर, न्यूक्लियर और फिजिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। छात्रों को डिस्टेंस स्टडी भी की अनुमति भी देता है।

टीयू ब्राउनश्वेग, जर्मनी

दूसरे नंबर पर टीयू ब्राउनश्वेग है। कॉलेजियम कैरोलिनम के नाम इसकी स्थापना 1745 में हुई थी। यह कॉलेज जर्मनी में स्थित है। इसे देश की तीसरी सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी भी ह। वर्तमान में छात्रों को आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित कोर्स ऑफर करता है।

 फ्रीबर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ माइनिंग एंड टेक्नोलॉजी

तीसरे नंबर पर फ्रीबर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ माइनिंग एंड टेक्नोलॉजी है। यह कॉलेज भी जर्मनी में स्थित है। इसकी स्थापना 1765 में की गई थी ।वर्तमान में संस्थान डिप्लोमा, बैचलर और मास्टर्स के कई कोर्सेज ऑफर करता है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रोसेस इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी इत्यादि पाठ्यक्रम शामिल हैं।

अन्य कॉलेज के नाम देखें

  • चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी- 1707
  • टीयू ब्राउनश्वेग, जर्मनी
  • फ्रीबर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ माइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, जर्मनी
  • इस्तांबुल टेक्निकल यूनिवर्सिटी, तुर्की- 1773
  • क्लॉस्टल यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जर्मनी-1775
  • बुडापेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इकोनॉमिक्स, हंग्री- 1783
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews