यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET 2026) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक एग्जामिनेशन सिटी के तौर पर 4 नए शहर जोड़े गए हैं, सभी नॉर्थ ईस्ट में स्थित हैं। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश का नामसाईं, मणिपुर का काकचिंग और बिष्णुपुर और मेघालय का चेरापूंजी शामिल है। यह कदम नॉर्थ ईस्ट राज्यों के उम्मीदवारों के हित में उठाया गया है।
एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में बताया कि मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, मिजोरम, नगालैंड त्रिपुरा और सिक्किम में रह रहे उम्मीदवार इन शहरों को एग्जाम सिटी के तौर चुन सकते हैं। करेक्शन पोर्टल पर इन चारों शहरों का विकल्प नजर आएगा।
आवेदन पत्र में सुधार का मौका आज
यूजीसी नेट करेक्शन पोर्टल 28 मई रात 11:50 बजे तक एक्टिव रहेगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर एक बार ही आवेदन पत्र में संशोधन करने की अनुमति होगी। मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और एड्रेस में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार का नाम/ माता का नाम/ पिता का नाम इनमें से किसी एक में उम्मीदवार बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा शहर के अलावा जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटिगरी और विषयों में भी संशोधन किया जा सकता है।
इस दिन जारी होगी शहर सूचना पर्ची
87 विषयों के यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून तक देश भर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। इस साल दो नए विषय भी जोड़े गए हैं। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक शहर सूचना पर्ची 10 जून को जारी की जाएगी। प्रवेश पत्र 15 जून तक उपलब्ध हो सक्तस है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे, दोनों के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिर करते रहने की सलाह दी जाती है।
2026052749495430





