Hindi News

CBSE OSM और पुनर्मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक, 24×7 पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट सुविधा भी शुरू

Published:
सीबीएसई ने छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम की शुरुआत की है। यह सुविधा फ्री में मिलेगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मार्किंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक की। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 
CBSE OSM और पुनर्मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक, 24×7 पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट सुविधा भी शुरू

सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग (CBSE OSM) और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने OSM पर अनेक सवाल उठाए हैं। जिसका जवाब में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नियमों के तहत COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट देने का दावा किया है। अब इस मामले में शिक्षा मंत्री ने भी चुप्पी थोड़ी है। उन्होंने सभी समस्याओं के सुधार और समाधान का आश्वासन भी दिया है।

गुरुवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में सीबीएसई हेडक्वार्टर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें इस मीटिंग में DoSEL के सचिव, सीबीएसई के अध्यक्ष, आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के निदेशक, शिक्षा मंत्रालय, केवीएस, पब्लिक सेक्टर बैंक और सीबीएसई के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया है। इस मीटिंग में कक्षा 12वीं के मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं की प्रगति पर चर्चा की गई है।

इन मुद्दों पर रहा फोकस 

इस बैठक कामुख्य केंद्र छात्रों के लिए अनुकूल पुनर्मूल्यांकन पोर्टल उपलब्ध कराना, सीबीएसई के डिजिटल प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर बनाने, परिणाम और परीक्षा संबंधित सुविधाओं को बेहतर बनाना और मूल्यांकन और निगरानी प्रणालियों में सुधार करना रहा। इसके अलावा छात्रों के सहयोग के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला गया। छात्रों के हित में भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

शिक्षा मंत्री ने ली जिम्मेदारी, कहा- जल्द निकालेंगे समाधान

शिक्षा मंत्री ने कक्षा 12वीं की मार्किंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियों को माना और इसकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि, “मूल्यांकन प्रणाली में कई विसंगतियां हमारे संज्ञान में आई है। इन मुद्दों को ठीक किया जाएगा। उचित समाधान भी निकाले जाएंगे। हम सभी इस काम में जुटे हुए हैं। किसी भी छात्र के सवालों या चिंता असुलझा नहीं छोड़ा जाएगा।

छात्रों के लिए सीबीएसई ने शुरू की पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट सेवा 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के हित में बड़ा कदम उठाया है। 24x 7 पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट की सुविधा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना और उनके समस्याओं का समाधान निकालना है। टेली-काउंसलिंग के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन “1800-11-8004” को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों के स्ट्रेस मैनेजमेंट और मूल्यांकन संबंधित प्रश्नों को सॉल्व करना है। डायरेक्ट सपोर्ट के लिए छात्र “info.cbse@nic.in या resultcbse2026@cbseshiksha.in” पर ईमेल भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews