UPSC CDS 2023: यूपीएससी ने जारी की अधिसूचना, 349 पदों पर होगी भर्ती, ये है परीक्षा की तारीख, 6 जून तक करें आवेदन

UPSC CDS 2023: यूपीएससी ने जारी की अधिसूचना, 349 पदों पर होगी भर्ती, ये है परीक्षा की तारीख, 6 जून तक करें आवेदन

UPSC CDS 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन कम्बाइन्ड डिफेंस सर्विसेज़ 2 (यूपीएससी सीडीएस 2) की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक इंडियन मिलिट्री अकाडेमी (IMA), ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकाडेमी (OTA) और इंडियन नवल अकाडेमी (INA) में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 349 हैं।

आईएमए में 100, आईएनए में 32, एयर फोर्स अकाडेमी में 32, ओटीपी में महिलाओं के लिए 16 और पुरुषों के लिए 169 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 मई यानि आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 6 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। साल में दो बार सीडीएस परीक्षा का आयोजन होता है। 3 सितंबर को CDS 2 Exam ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी के आधार पर होता है। आवेदन शुल्क 200 रुपये हैं। आयु, परीक्षा पैटर्न, पात्रता, सैलरी और अन्य जानकारियों के लिए एक बार कैंडीडेट्स आधिकारिक अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब One-time रजिस्ट्रेशन फॉर एग्जामिनेशन ऑफ यूपीएससी एण्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन” के लिंक पर जाएं।
  • अब “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • पार्ट 1 का पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र का चयन करें और आवेदन पत्र को सबमिट करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। चाहें तो प्रिन्टआउट भी निकलवा सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews