यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विस परीक्षा (UPSC CMS 2026) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक http://upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त को किया जाएगा। पहली शिफ्ट में पेपर-1 और दूसरी शिफ्ट में पेपर-2 होगा।
पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर 11 बजे तक पेपर-1 यानी जनरल मेडिसिन एंड पीडियाट्रिक्स एग्जाम का आयोजन तक होगा। पेपर-2 यानी सर्जरी गायनेकोलॉजी ऑफ़ ऑबस्ट्रेटिक्स और प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक किया जाएगा।
एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी अधिकारी घोषणा अब तक नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में यूपीएससी प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र नाम व पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।
ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर व्हाट्स न्यू के सेक्शन में यूपीएससी सीएमएस टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर शेड्यूल नजर आएगा।
- पेपर वाइज शिफ्ट और समय अच्छे से चेक करें।
- टाइम टेबल डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
यूपीएससी सीएमएस यूपीएससी परीक्षा के 1358 पदों पर भर्ती होने वाली है। मेडिकल ऑफिसर के लिए 864, असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर के लिए 450, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 14 और दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 30 पर खाली हैं।
चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर्स शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक पेऑर 250 अंक का होगा। वहीं प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संख्या 120 होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी, जो कल 100 अंक का होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
TT-CMSE-2026-English-140526





