Hindi News

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, इम्प्रूवमेंट एग्जाम का विकल्प भी शुरू, WBCHSE ने जारी किया अहम नोटिस

Published:
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। सीएम सेवेंदु अधिकारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस बार छात्रों सुधार परीक्षा का ऑप्शन भी दिया जाएगा। संबंधित नियमों को लेकर नोटिस जारी किया गया है। 
पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, इम्प्रूवमेंट एग्जाम का विकल्प भी शुरू, WBCHSE ने जारी किया अहम नोटिस

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा काउंसिल (WBCHSE) में 14 मई को कक्षा 12वीं के परिणाम (West Bengal 12th Result) घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट https://wbchse.wb.gov.in/  या https://result.wb.gov.in/ या डिजिलॉकर ऐप/वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस बार इंप्रूवमेंट एग्जाम की शुरुआत भी की गई है। इस संबंध नोटिस भी डब्ल्यूबीसीएचएसई ने नोटिस भी जारी किया है।

परिणाम के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस बार 12वीं में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 91.23% रहा। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 91.79% और छात्रों का प्रतिशत रहा 89.71% रहा। इस बार 6 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। 5.7 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में पास हुए। साइंस स्ट्रीम में पासिंग प्रतिशत 99.19 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स में पासिंग प्रतिशत 93.67% और आर्ट्स में 90.19% देखा गया।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://wbchse.wb.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2026 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  • यहां सेमेस्टर सिस्टम और एनुअल सिस्टम में से अपने ऑप्शन को चुनें।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

टॉप 3 छात्रों के नाम

अद्रितो पाल ने इस बार 500 में से 496 अंक लाकर राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्राओं में पहले नंबर पर मेघा मजूमदार हैं, उन्हें 492 अंक हुए हैं। दूसरे स्थान पर जिष्णु कुंडू, रितोब्रता नाथ, ऐतिह्या पच्छल हैं, इन तीनों को 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर देबप्रिया माजी, तन्मय मंडल सौम्या रॉय, सुभयान मंडल और प्रीतम बल्लव है, इन सभी को 500 में से 494 प्रति अंक प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने दी छात्रों को बधाई 

परिणाम को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “आपकी कड़ी मेहनत, लग्न और आत्मविश्वास ने आज सफलता का रूप ले लिया है। जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में मिली असफलता आपको आगे के सफर में और भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करे।” इसके अलावा उन्होंने शास्त्रों के उज्जवल भविष्य और सफलता की कामनाएं भी की हैं।

इम्प्रूवमेंट एग्जाम पर अपडेट 

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जिन उम्मीद छात्रों ने परीक्षा पास की है, लेकिन प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। वे 15 मई से लेकर 15 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट सरेंडर कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को आगे के रिकॉर्ड और रेफ़रेंस को लेकर इस बारे में अपने स्कूल हेड को अंडरटेकिंग देनी होगी। छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और अंडरटेकिंग की एक कॉपी स्कूल हेड को ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की तारीख से 10 दिनों के अंदर काउंसिल से संबंधित रीजनल ऑफिस में आगे की प्रक्रिया के लिए जमा करनी होगी।

L-PR-215-2026_0001 (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews