GATE 2024 के लिए वेबसाइट लॉन्च, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम शेड्यूल

GATE 2024 Registration

GATE 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 की वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जल्द ही इस पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे और जो भी परीक्षार्थी अप्लाई करना चाहते हैं वह ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त से शुरू होने वाले हैं।

कब होगी एग्जाम

गेट 2024 को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद 3 फरवरी के दिन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। जिसका डिटेल शेड्यूल वेबसाइट पर दिया हुआ है। साल 2024 में एक नया प्रश्न पत्र भी इस परीक्षा में शामिल होने वाला है, जिसका नाम डाटा साइंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।

एग्जाम का समय

फरवरी महीने की 3, 4, 10 और 11 तारीख को गेट 2024 का आयोजन किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट 9:30 से दोपहर 12:30 तक रहेगी और दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

कहां काम आएगा स्कोर

गेट परीक्षा का स्कोर ना सिर्फ अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए बल्कि नौकरी में भी काम आता है। टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग समेत अन्य मास्टर्स और डॉक्टर प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए यह स्कोर काफी सहायक है। वहीं कई जगहों पर अलग-अलग पदों पर निकाली गई नौकरियों के लिए भी यह स्कोर मांगा जाता है। गेल, नालको, बीएसएनल, पीजीसीआईएल, ओएनजीसी जैसे की कंपनियां डेट स्कोर के आधार पर कैंडिडेट को नौकरी देती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews