Hindi News

कब घोषित होगा CSIR UGC NET दिसंबर सेशन का रिजल्ट? सामने आई अपडेट, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स

Published:
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के परिणाम जल्द जारी होंगे। उत्तर कुंजी 11 मार्च को उपलब्ध हुई थी। आइए जानें उम्मीदवार कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं?
कब घोषित होगा CSIR UGC NET दिसंबर सेशन का रिजल्ट? सामने आई अपडेट, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अप्रैल में कभी परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि इस संबंध में एनटीए ने कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है। परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए स्कोर चेक कर पाएंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। प्रोविजनल आंसर की 11 मार्च 2025 को जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार अभी भी उम्मीदवारों को है। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, जेंडर, कैटेगरी, एप्लीकेशन नंबर, पेपर वाइस कुल अंक, पर्सेन्टेज, क्वालीफाइंग स्टेटस, माता-पिता का नाम और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।

परीक्षा का महत्व 

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को एनटीए की ओर से पात्रता प्रमाण पत्र और जेआरएफ अवार्ड लेटर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार विभिन्न कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन कर पाएंगे।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन के बारे में

एनटीए साल में दो बार सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करता है। पहला सेशन जून और दूसरा दिसंबर है। 25 26 और 27 जुलाई को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन का आयोजन किया गया था। उत्तर कुंजी 8 अगस्त को जारी हुई थी। फाइनल आंसर की 11 सितंबर और रिजल्ट 12 सितंबर को जारी किए गए थे। हाल ही में एजेंसी ने सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2024 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम का प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews