
छतरपुर, संजय अवस्थी । जिला सत्र न्यायालय ने दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक जेल और 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
मामला 19 अक्टूबर 2019 का महाराजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 12 एवं 9 साल की दो बहनों का उनके ही एक रिश्तेदार द्वारा कई सालों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। इस बात की शिकायत बच्चियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से की थी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और दो साल बाद इस मामले में न्यायाधीश नोरिन निगम की अदालत ने आरोपी को कसूरवार ठहराते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

