Chhatarpur News: कांग्रेस नेत्री रामसिया भारती पर लगे ठगी के आरोप, जानें पूरा मामला

Chhatarpur News: कांग्रेस नेत्री रामसिया भारती पर लगे ठगी के आरोप, जानें पूरा मामला

Chhatarpur News : छतरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बड़ामलहरा विधानसभा की कांग्रेस नेत्री राम सिया भारती पर ठगी के गंभीर आरोप लगाए गए है। दरअसल, एक व्यक्ति ने बंशिया थाने में शिकायती आवेदन दिया है। जिसका कहना है कि रामसिया भारती ने उसे अपनी बातों में फंसाकर 5 लाख 50 हजार रुपए लिए थे जो अब तक उनके द्वारा वापिस नहीं लौटाए गए हैं। वहीं, आवेदन देकर बलवंत सिंह ने कार्रवाई करते हुए उसके रुपये वापस दिलाने की मांग थाना प्रभारी से की है। विस्तार से जानें…

जानें पूरा मामला

बता दें कि बड़ामलहरा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री रामसिया भारती के भाई का ससुराल पचबरा निवासी छोटेलाल राजपूत के यहां है। जिसके चलते रामसिया का वहां आना-जाना बना रहता है। इसके साथ ही, वे आसपास के क्षेत्र में प्रवचन भी करती रहती हैं। वहीं, एक प्रवचन कार्यक्रम के दौरान रामसिया का संपर्क बलवंत सिंह की पत्नि से हुआ था। तभी से यह मामला शुरू हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”841601796″]

पैसे नहीं दिए वापस

वहीं, बलवंत सिंह का आरोप है कि रामसिया ने उसकी पत्नि और उसे अपनी बातों में छलपूर्वक फंसाकर उससे 5 लाख 50 हजार ले लिए। केवल इतना ही नहीं, रामसिया ने उससे कहा कि उनका उठना-बैठना बड़े-बड़े नेताओं के साथ है तुम्हारा जो भी काम होगा वह मैं करवा दूंगी। बलवंत के मुताबिक, काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने रामसिया से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। तब जाकर उन्हें पुलिस के पास लिखित आवेदन देना पड़ा।

[dgv_vimeo_video id=”841601701″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews