अपराधी अनीश बुटलर के अवैध कब्जे को प्रशासन ने गिराया, पिता हुआ बेहोश

अपराधी अनीश बुटलर के अवैध कब्जे को प्रशासन ने गिराया, पिता हुआ बेहोश

छतरपुर। संजय अवस्थी| मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से माफियाओं द्वारा अवैध रूप से एकत्रित की गई संपत्ति के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शहर के महोबा रोड टौरिया मोहल्ले में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के युवक अनीश बुटलर द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ा गया। हालांकि यह मुहिम प्रशासन को बीच में ही रोकनी पड़ी क्योंकि मुहिम के दौरान ही अनीश का पिता बेहोश होकर गिर पड़ा।

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों तहसीलदार संजय शर्मा के द्वारा कोतवाली टीआई अरविंद दांगी के साथ अनीश बुटलर की सरकारी जमीन पर बनी इमारत को चिन्हित किया गया था। बुधवार को एएसपी समीर सौरभ एवं तहसीलदार संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व एवं नगर पालिका की संयुक्त टीमें इस मकान को गिराने पहुंची। टीम के साथ गई जेसीबी मशीन के द्वारा जैसे ही सरकारी जमीन पर बने मकान के बाहरी हिस्से को तोडऩा शुरु किया गया अनीश का पिता रोते-रोते बेहोश हो गया। बुजुर्ग के बेहोश होने पर सरकारी महकमे के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर एसपी सचिन शर्मा भी पहुंचे ही थे कि उन्होंने इस घटनाक्रम को देखते हुए मुहिम को रुकवा दिया और भारी पुलिसबल व राजस्व की टीम मौके से लौट आई। कुछ देर बार पिता के ठीक होने की खबर भी सामने आई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews