धीरेंद्र शास्त्री का धर्मान्तरण पर वार, बोले- हम किसी के विरोधी नहीं, हम तो हिन्दुओं को बचाने में लगे हैं

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश में हो रहे धर्मान्तरण पर कहा कि यहाँ बड़े स्तर पर हिन्दुओं को फंसाया जा रहे है, छतरपुर में ही किताबें भरी गाड़ी पिछले दिनों पकड़ी गई, जिले में चोरी छिपे लालच देकर हिन्दुओं का धर्मान्तरण हो रहा है जिसे रोकना जरूरी है।
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

हिन्दू राष्ट्र की मांग करने और हिन्दुओं को एक जुट करने , उन्हें जागरूक करने का अभियान चला रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मान्तरण पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में धर्मान्तरण करने वाले लोग सक्रिय हैं इसलिए हम हिन्दुओं को बचाने में लगे हैं। उन्होंने छतरपुर में भी बड़ी साजिश के आरोप लगाये।

छतरपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा पिछले दिनों एक दाढ़ी वाला छतरपुर में आया था और वो हमारे बारे में उल्टा सीधा बोलकर गया, आज हम उससे कहना चाहते हैं ” बेटा फंस ना जाना वर्ना ठठरी बार देंगे हम।”

हमारी किसी से लड़ाई नहीं, हम अपनों को बचाने में लगे 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हम किसी मजहब के विरोधी नहीं हैं, ना हमारी मुसलमानों से लड़ाई है और ना ईसाईयों से लड़ाई है, अरे हमें दूसरों की खेती से क्या लेना देना हम तो अपनी सँभालने में लगे हैं हमारी तो खुद की खेती उजड़ रही, हमारे हिन्दू धर्मान्तरण में फंस रहे हैं।

धर्मान्तरण में बालाघाट, मंडला के बाद तीसरे नंबर पर छतरपुर!

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा किसी जिले में धर्मान्तरण होता होगा है तो बालाघाट और मंडला के बाद छतरपुर का ही नंबर होगा, धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा यहाँ गाड़ी भरकर किताबें पकड़ी गई थी मीडिया ने सब दिखाया था, जबरदस्ती कर धर्मान्तरण करवाया गया था।

काली माँ ने हमारी सुन ली, हम अगले महीने कथा करने बंगाल जा रहे  

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अभी हम पश्चिम बंगाल गए थे वहां काली माता के दर्शन कर प्रार्थना की, हमने माँ से कहा हम पश्चिम बंगाल आते रहेंगे हमें आशीर्वाद दो, और काली माता ने ऐसी लाज रखी कि उसी दिन निर्णय हो गया कि हम अगले महीने बंगाल में कथा सुनायेंगे, हमें लगता है हमारा तो जन्म ही इसीलिए हुआ है।

छतरपुर यदि हमारे साथ रहेगा तो दुनिया जीत लेंगे

उन्होंने कहा कि आप लोगों का साथ बना रहे और छतरपुर यदि हमारे साथ रहेगा तो दुनिया जीत लेंगे क्योंकि कहते हैं कि दुनिया जीत लो और यदि घर को ना जीत पाओ तो जीते हुए नहीं माने जाओगे और यदि घर को जीत लो तो दुनिया जीत भी नहीं पाए तो तुम्हें कोई हरा नहीं पायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1120053315″]

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews