
Bageshwar Maharaj Dhirendra Krishna Shastri Kanya Pujan: शारदीय नवरात्रि में भक्त माँ की आराधना में लगे हैं, देवी स्वरुपा कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं, बागेश्वर धाम में भी आज ऐसा ही अवसर था जहाँ बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया।
छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शारदीय नवरात्रि में आज कन्या पूजन का कार्यक्रम किया, उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं को बुलाकर उनके पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, मिठाई खिलाई, दक्षिणा दी और तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया Kanya Pujan
बागेश्वर महाराज शारदीय नवरात्रि में मौन व्रत पर हैं लेकिन वे कन्याओं से आपने स्वभाव के अनुसार हास परिहास करते दिखाई दिए, सनातन संस्कृति की यही विशेषता है कि यहाँ नारी की पूजनीय माना गया है, बच्चियों में देवी का स्वरुप दिखाई देता है इसलिए सनातन को मानने वाला कितना भी बड़ा या प्रसिद्द व्यक्ति क्यों ना हो वो इसका पालन करता ही है, बागेश्वर धाम में आज ऐसा ही कुछ दिखाई दिया।
[dgv_vimeo_video id=”1018626194″]
[dgv_vimeo_video id=”1018626324″]
[dgv_vimeo_video id=”1018626431″]
[dgv_vimeo_video id=”1018626530″]
[dgv_vimeo_video id=”1018626646″]
छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

