नशे के खिलाफ बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री सडकों पर, बोले- हिंदू राष्ट्र से पहले हिंदू गाँव बनायेंगे

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने नारा दिया है नशा से नाश, निर्धनता का वास फिर परिवार का विनाश, हम अब यहाँ नशा नहीं होने देंगे।
Dhirendra Shastri

Bageshwar Maharaj Dhirendra Shastri : भारत को हिंदू राष्ट्र का संकल्प लेने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अब इससे पहले हिंदू गाँव बनायेंगे और शुरुआत अपनी ही ग्राम पंचायत से करेंगे, उन्होंने इसके लिए नशे के खिलाफ भी संकल्प लिया है और आज से वे नशाखोरी के विरुद्ध सड़क पर उतर गए हैं, उन्होंने नारा दिया है, नशा से नाश, निर्धनता का वास फिर परिवार का विनाश।

बागेश्वर धाम के आसपास बढ़ती नशाखोरी, अनुयायियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की शिकायतें और अन्य परेशानियों से आश्रम आने वालों को दूर रखने के लिए बगेह्स्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने पहल की है, उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति और बागेश्वर धाम समिति के सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

नशाखोरी के खिलाफ धीरेंद्र शास्त्री सड़कों पर  

धीरेंद्र शास्त्री भी समिति सदस्यों एक साथ खुद सड़क पर उतार उन्होंने ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों को समझाइश दी, जब धीरेंद्र शास्त्री सड़क पर थे तब उनके साथ छतरपुर एसपी अगम जैन औरट्रेफिक पुलिस और थाना प्रभारी भी मौजूद थे, मौके पर ही ऑटो चालक की जाँच की गई कि वो शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहा।

Dhirendra Shastri बोले बागेश्वर धाम आने वाले की जिम्मेदारी हमारी  

मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यहाँ धाम पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आस्था बागेश्वर बालाजी पर है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी , यहाँ आने वाला एक एक व्यक्ति एक विश्वास के साथ आता है लेकिन यदि कुछ नशेड़ियों के कारण उसके विश्वास को चोट पहुँचती है तो धाम की बदनामी है।

अब Bageshwar Dham के आसपास नशाखोरी बर्दाश्त नहीं होगी 

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि हम सबने मिलकर ये फैसला लिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति बागेश्वर धाम के आसपास नशा करता हुआ मिला, कोई ऑटो चालक या ई रिक्शा चालक ओवर लोडिंग या फिर नशे की हालत में गाड़ी चलाता मिला तो उसकी शिकायत कर उसे पुलिस को सौंपा जायेगा।

हमें हिंदू राष्ट्र बनाना है लेकिन उससे पहले हिंदू गाँव बनाना है

बागेश्वर बाबा ने कहा कि अब बागेश्वर धाम के आसपास नशाखोरी नहीं होगी हमें हिंदू राष्ट्र बनाना है लेकिन उससे पहले हिंदू गाँव बनाना है और शुरुआत अपनी ग्राम पंचायत से करेंगे, उन्होंने कहा कि हमने नारा दिया है नशा से नाश, निर्धनता का वास फिर परिवार का विनाश, हम अब यहाँ नशा नहीं होने देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews