MP News : ‘थाना कचहरी हमारी चप्पल से चलता है’ BJP नेता की सड़क पर दादागिरी

MP News : ‘थाना कचहरी हमारी चप्पल से चलता है’ BJP नेता की सड़क पर दादागिरी

BJP leader showed arrogance : थाना कोतवाली ताकतवर लोगों की चप्पल से चलती है…ये बात हम नहीं कर रहे खुद नेताजी बोल रहे हैं सरेआम। सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही ज्यादातर लोग इंसानियत की कुर्सी से नीचे उतर जाते हैं। इसके बाद उन्हें सिर्फ ताकत नजर आती है और कहीं भी इसका प्रदर्शन करने से नहीं चूकते। फिर भले ही वो सड़क पर खड़े किसी आम आदमी से बात कर रहे हों..धमकी भरे अंदाज में कहना नहीं भूलते ‘तुम जानते नहीं मैं कौन हूं।’ ऐसा ही कुछ हुआ छतरपुर में

मामला जेल के पास का है  जहां सत्ता के नशे में चूर बीजेपी जिला महामंत्री बृजेश राय ने जो कहा, वो सुनकर आप भी एकबारगी चौंक जाएंगे। दरअसल बृजेश राय का एक शख्स की गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया..इसके बाद एक युवक बीचबचाव के लिए आया और जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वो वहां से चला गया। इसपर नेताजी बीचबचाव करने वाले युवक से उलझ गए कि उसने गाड़ी वाले को भगा दिया।

उस युवक ने कहा कि आप थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दो तो बृजेश राय आगबबूला हो गए और कहने लगे ‘थाना कोतवाली हमारे चप्पल से चलता हैं। तुम हमें जानते नहीं हो, हम कौन हैं। तुम हमें मारो हथियार (बका) उठाकर। तुम्हें सलमान खान बनना है.. शाहरुख खान बनना है। हमारा नाम बृजेश राय है, हम मंडी अध्यक्ष रहे हैं। लड़ना है तो यह बैठे हैं हम..प्यार से लड़ो हम किसी से डरते नहीं, दिखाओ गुंडागर्दी हमें। इस दौरान पूरे वक्त दूसरा व्यक्ति शांति से बात करता नजर आ रहा है और विवाद को टालने की कोशिश कर रहा है।

ये सिर्फ बृजेश राय नहीं है…ये उन तमाम लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाला शख्स है जिसे लगता है कि कुर्सी या सत्ता मिलते ही उसे दादागिरी करने का लाइसेंस मिल गया है। बृजेश राय जिस अंदाज़ में कह रहे हैं कि ‘थाना कचहरी हमारी चप्पल से चलती है’..वो सरासर सिस्टम का भी अपमान है और ये भाव भी कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, हम थाने में अपनी धौंस से कुछ भी करवा सकते हैं। इनके लिए ताकत का मतलब है दूसरों पर रौब गांठना और धमकाना। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और देखना होगा कि क्या बीजेपी के बड़े नेता इसपर कोई कार्रवाई करते हैं।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831803079″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews