समर्थकों के साथ BJP विधायक कलेक्टर बंगले के सामने धरने पर बैठे, उपेक्षा का आरोप

समर्थकों के साथ BJP विधायक कलेक्टर बंगले के सामने धरने पर बैठे, उपेक्षा का आरोप

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले के चंदला से बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति (BJP MLA Rajesh Prajapati) कलेक्टर के निवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ कई समर्थक भी हैं। उनका आरोप है कि कलेक्टर उनकी उपेक्षा कर रहे हैं।

सीहोर में आंगनवाड़ी पद पर फर्जीवाड़ा आया सामने, रोजगार सहायक ने फर्जी तरीके से अपनी बहू को किया नियुक्त

चंदला से बीजेपी के विधायक राजेश प्रजापति कलेक्टर से नाराज है। उनका कहना है कि कलेक्टर अधिकारियों से तो मिलते हैं लेकिन बीजेपी के नेता या खुद विधायक जी बात करने की कोशिश करते हैं तो वह उन्हें दरकिनार कर देते हैं। विधायक का कहना है कि वह लवकुश नगर से कलेक्टर से मिलने आए थे लेकिन कलेक्टर ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया और जब गाड़ी से निकल कर आए तो बोले कि अभी इंतजार कीजिए मैं लौटकर आता हूं लेकिन उसके बाद भी नहीं मिले। हालांकि मीडिया के इकट्ठा होने के बाद विधायकजी को कलेक्टर बंगले के भीतर आने के लिए कहने लगे लेकिन विधायक ने कह दिया कि उनका भी प्रोटोकॉल है कलेक्टर को उनसे मिलने आना चाहिए। विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याएं बताने के लिए कलेक्टर को आए थे लेकिन कलेक्टर है कि सुनते ही नहीं है। विधायक जी ने खुद को दलित भी बता दिया।

[dgv_vimeo_video id=”643987515″]

[dgv_vimeo_video id=”643988019″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews