बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पटवारी को थप्पड़ मारो, वीडियो वायरल

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पटवारी को थप्पड़ मारो, वीडियो वायरल

छतरपुर, संजय अवस्थी| छतरपुर (Chhatarpur) जिले के बड़ामलहरा से बीजेपी विधायक (BJP MLA) और खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रधुम्न सिंह लोधी (pradyuman singh lodhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो में विधायक लोगों को पटवारी (Patwari) को थप्पड़ मारने की सलाह देते नजर आ रहे हैं|

मामला बक्स्वाहा बस स्टैंड का है जब विधायक प्रधुमन्न सिंह लोधी वहाँ से गुजर रहे थे तभी स्थानीय लोगो ने उन्हें रोका और अपनी समस्या सुनाने लग इस दौरान विधायक कार में बैठे बैठे ही समस्या सुनने लगे और जब स्थानीय लोगो ने पटवारी की शिकायत की तो विधायक जी स्थानीय लोगो को पटवारी को थप्पड़ मारने की नसीहत देने लगें|

गौरतलब है कि खरीफ की फसल का मुआवजा न मिलने को लेकर गढ़ीसेमरा के ग्रामीण तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देने जा रहे थे| विधायक सामने से आते दिखे तो ग्रामीण उन्हें अपनी समस्या सुनाने लगे| प्रद्युम्न सिंह लोधी बीते दिनों कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और उपचुनाव में कांग्रेस के रामसिया भारती को हराकर बड़ामलहरा विधायक बने हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews