बीजेपी विधायक की अनूठी पहल, टॉपर स्टूडेंट को बनाया एक दिन का MLA

बीजेपी विधायक की अनूठी पहल, टॉपर स्टूडेंट को बनाया एक दिन का MLA

छतरपुर, संजय अवस्थी| रील लाइफ में ‘नायक’ फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनाया गया था| लेकिन रियल लाइफ में छतरपुर (Chhatarpur) जिले के बड़ा मलहरा विधायक और मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradyuman Singh Lodhi) ने वर्ष 2018 में कक्षा दसवीं में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सुमित असाटी को एक दिन का विधायक (MLA) बना डाला|

इस अनूठी पहल में विधायक ने अपनी सोच को हकीकत में बदलते हुए छात्र सुमित का तिलक और माल्यार्पण कर उसे एक दिन का विधायक बनाकर होनहार छात्रों के लिए एक मैसेज भेजा, ताकि वह भी अच्छी पढ़ाई करें | विधायक ने यह भी कहा की आज 1 दिन के विधायक के तौर पर जो भी छात्र सुमित के द्वारा क्षेत्र के प्रति उनकी सोच और विकास कार्य उनके जेहन में होंगे उन्हें न सिर्फ जिले लेवल बल्कि प्रदेश लेवल तक पूरा किया जाएगा , ताकि एक दिन के विधायक को हमेशा यह याद रहे कि जो कार्य या आश्वासन उसने अपने 1 दिन के कार्यकाल में किए थे वह पूरे हुए |

छात्र अमित असाटी ने एक दिन के कार्यकाल में न सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनी बल्कि उनके उचित निराकरण का आश्वासन दिया | इसके अलावा उन्होंने बड़ा मलहरा के लिए गर्ल्स हाई स्कूल जो नगर के बाहर संचालित है उसे नगर के बालक हाई स्कूल में शिफ्ट किया जाए तथा दूसरा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मशीनरी एवं साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं| ये घोषणाएं भी की, छात्र सुमित असाटी विधायक प्रधुम्न सिंह की इस पहल से न सिर्फ खुश थे बल्कि गौरवान्वित भी थे,वही इलाके में विधायक की इस अनूठी पहल की प्रशंसा भी की जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews